जी हां टाइटल पढ़कर आप भी सोच में पड़ गये होंगे कि यह तो कमाल हो गया, लेकिन यह वाकई कमाल है। ये कमाल का जुगाड़ निकालने वाले शख्स का नाम के.पी. सिंह है और उन्होंने कई साल पहले ही उदयपुर में एक पेड़ पर अपना घर बना लिया था. इस घर को के.पी. सिंह ने सन 2000 में बनाया था और आज 20 साल बाद भी ये आम का पेड़ और घर दोनों सलामत हैं. के.पी. सिंह कहते हैं कि हमेशा से वो प्रकृति के करीब रहना चाहते थे और अपनी इसी सोच के चलते उन्होंने 87 साल के एक आम के पेड़ को ही अपने सपनों का घर बनाने का फैसला कर लिया. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिंह ने कोई छोटा मोटा घर नहीं बल्कि 4 मंजिला घर बनाया है. जिस पेड़ पर ये 4 मंजिला घर बना है उसकी ऊंचाई लगभग 39 फीट है. सिंह ने अपने घर में किसी भी प्रकार का कोई वुडवर्क नहीं कराया है और ना ही उन्होंने इस पेड़ की एक भी टहनी को काटा है. के.पी. सिंह बताते हैं कि इस घर को बनाने के लिए सेल्यूलर शीट, फाइबर स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया है. इस घर को पेड़ की टहनियों के आकार को देखते हुए ही बनाया गया है. घर में इलेक्ट्रॉनिक सीढय़िों से लेकर हर तरह की मॉडर्न सुविधाएं मौजूद है. घर में पेड़ की टहनियों को ही इस तरह इस्तेमाल किया गया है, जिससे की सोफे और टीवी स्टैंड जैसी चीजों की भी जरूरत नहीं महसूस होगी. इस ट्री हाउस की एक खास बात और है, क्योंकि ये घर पेड़ पर बना है, तो जब भी तेज हवा चलती है या आंधी आती है तो पेड़ के साथ घर भी झूलता है. उदयपुर ही नहीं देशभर में ये ट्री हाउस काफी फेमस है और बहुत से लोग जब भी उदयपुर आते हैं, तो इसे देखने जरूरत जाते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031