दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनदर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 95 आवेदन प्राप्त हुए। फरीद नगर सुपेला भिलाई निवासी ने नियम विरुद्ध नाली व सड़क पर किये गये अवैध कब्जा को हटाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि कैलाश नगर वार्ड 21 में टाइल्स व मार्बल विक्रय की तीन मंजिला कामर्शियल इमारत का निर्माण किया गया है। इस संबंध में भवन निर्माण अधिकारी व जोन 2 के कार्यालय जाकर तथा पत्र देकर इसकी शिकायत भी की गई थी। निर्माणकर्ता ने मुख्य रोड पर नाली के उपर पक्का स्लेब ढलाई करके 15 फीट कब्जा कर लिया है। साथ ही सड़कों पर सामानों को रखा जा रहा है तथा वाहनों को खड़ा किया जाता है, जिससे आना जाना मुश्किल हो गया है। मुख्य रोड से मुड़कर क्रिश्चियन कॉलेज जाने वाले इस रोड पर दो बड़े अपार्टमेंट हैं जिसके आवागमन का यह एक मात्र रास्ता है। इसी मोड़ से क्रिश्चियन कॉलेज सहित अन्य स्कूलों, कालेजों की बड़ी बसों तथा ट्रकों को इस अतिक्रमण से अपने वाहनों को मोड़ने में कठिनाइयां हो रही हैं और हमेशा रोड में जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मरौदा रिसाली नगर भिलाई निवासी ने गाड़ी किराया का भुगतान नही किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत उनका टाटा एस गाड़ी खाना लाने और ले जाने के लिए उपयोग होता है, किंतु एक वर्ष से संबंधित विभाग द्वारा गाड़ी किराया का भुगतान नही किया गया है, जिसके चलते गाड़ी का किश्त जमा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल भुगतान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पुरानी बस्ती कोहका, वार्ड क्र. 13, भिलाई निवासियों ने आबादी पट्टा दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि 2017-18 में आबादी क्षेत्र में पट्टा वितरण किया गया था, तब इस क्षेत्र में निवासरत लोगों को भी पट्टा वितरण किया गया। किंतु इस क्षेत्र में कई वर्षाे से निवासरत अन्य लोगों को पट्टा प्रदान नही किया गया, जिसके कारण हम लोग असहज महसूस करते है। इस पर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031