उत्तर प्रदेश के झांसी में बाल दिवस के मौके पर प्ले ग्राउंड में खेल रह बच्चों पर कार चढ़ गई. आरोप है कि पार्किंग के दौरान टीचर की कार अनियंत्रित हो गई और बच्चे उसकी चपेट में आ गए. इसकी चपेट में आने से पांच बच्चे घायल हो गए. घायल बच्चों को इलाज के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घायलों में तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मऊरानीपुर थानान्तर्गत जगनपुरा प्राथमिक विद्यालय की है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां बाल दिवस पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे प्ले ग्राउंड में खेल रहे थे. उसी दौरान स्कूल के टीचर अपनी कार को पार्किंग करने के लिए बैक करने लगे, तभी कार अनियंत्रित होकर बच्चों पर चढ़ गई.
इससे वहां चीख-पुकार मच गई. हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए. आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. हालत गंभीर होने पर तीन बच्चों को इलाज के लिए झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है.
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंच गए और बच्चों को लेकर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि पांच बच्चे सीएचसी मऊरानीपुर पर परिजन लेकर पहुंचे थे. बताया गया कि इनका एक्सीडेंट हुआ है. इनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
ग्रामीण बालादीन का कहना है कि मैं बड़ागांव का रहने वाला हूं. लड़कियां पढ़ने स्कूल गई हुई थीं, तभी मास्टर साहब ने कार से उन्हें टक्कर मार दी. बच्चों ने आकर इसकी जानकारी दी कि उनकी बच्ची को कुचल दिया गया है. इस घटना में 5 बच्चे घायल हैं. हमारे बच्चे जल्द ठीक हो जाएं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31