कोरबा। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। राजस्व, पुलिस एवं धान खरीदी से सम्बंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील धान खरीदी केंद्रों एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। साथ ही अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कटघोरा के छुरीकला में सुभाष जोशी के स्टोर्स से 15 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कटघोरा अतिरिक्त तहसीलदार भूषण कुमार मंडावी सहित राजस्व विभाग की टीम द्वारा गोदाम में स्टॉक वेरीफिकेशन के दौरान 15 क्विंटल अवैध धान भंडारित पाया गया जिसे टीम द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार कोरबा के बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम देवलापाठ में राजस्व जमीन में कब्जा कर धान का फसल लेने वाले गोविंद राम, पंच राम बरेठ, रामनिवास बहोरिक के लगभग 1.5 एकड़ भूमि मे लगाए गए फसल को जब्त किया गया।एक अन्य प्रकरण में विकासखण्ड पाली के हरदीबाजार अंतर्गत ग्राम उतरदा में शासकीय भूमि में कब्जाधारी हेमसिंह पटेल द्वारा खसरा नंबर 1450 रकबा 0.95 एकड़ में कब्जा कर लगाए गए धान के फसल को राजस्व विभाग की टीम द्वारा जब्त किया गया है। जिससे इस रकबे में लगे धान का धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031