रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित सीडी कांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार के द्वारा इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के बाद सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया था। अब सीबीआई ने अपना आवेदन वापस ले लिया है। अब इस मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ में ही हो सकेगी। बता दें कि प्रदेश के इस सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सलाहकार विनोद वर्मा मुख्य आरोपी हैं। इन दोनों पर सेक्स स्केंडल की सीडी बनाकर वायरल करने का आरोप है। अब इस पूरे मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ में ही जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत का फर्जी सेक्स सीडी बनाकर बदनाम करने के मामले का खुलासा किया था, और फिर तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने मामले की जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया था। इस प्रकरण पर चालान पेश हो चुका है, लेकिन आगे की सुनवाई कानूनी अड़चनों के कारण नहीं हो पा रही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, और विनोद वर्मा को गिरफ्तार भी किया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031