राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक क्लब में लॉकडाउन के दौरान शराब पार्टी के आयोजन की खबर मिली है। और इसी पार्टी में विवाद के दौरान गोली चलने की भी खबर मिली है। इस मामले के सामने आने के बाद ऐसा लगता है कि इस पार्टी में शामिल लोगों को कोरोना को लेकर कोई भय और दहशत नहीं है, और शायद ये लोग यह भी कहें कि कोरोना जाये तेल लेने…! लॉकडाउन के बावजूद राजधानी रायपुर के वीआईपी इलाके में स्थित क्वींस क्लब में शराब और बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी बीच, एक अधेड़ ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो क्लब का स्टाफ भाग निकला। पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि भिलाई की एक युवती तेलीबांधा क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित क्वींस क्लब में अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी में आई थी। देर रात वह बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान 10-15 युवक नशे की हालत में बाहर निकले। उनमें से युवती से आकर एक युवक टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान भिलाई के हितेश भाई पटेल आए और अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। दो युवक भागते समय गिर गए। बताया जा रहा है कि एक युवक को चोट भी आई है। टीआई रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपी हितेश पटेल को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली गई है। फायरिंग होने से सभी युवक भाग निकले। पुलिस की जांच में पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में पार्टी के लिए बुकिंग की जा रही थी। इसमें शराब भी पिलाई जाती। घटना के दौरान भी युवक और युवतियां शराब के नशे में धुत थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक क्लब और पार्टी के आयोजकों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031