राजनांदगांव। दिन अच्छा है, क्यों न आज से दिल का भी ख्याल रखा जाए? समय के साथ-साथ अब काफी कुछ तेजी से बदल रहा है और ऐसे में सेहतमंद जिंदगी के लिए दिल यानी हृदय का भी ख्याल रखना जरूरी है। डॉक्टर्स भी मानते हैं कि, दिल भी हमारा ख्याल तभी रखेगा जब हम दिल का जतन करेंगे, इसलिए सावधानी आवश्यक है। पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता लाने और इससे संबंधित समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालने के मकसद से ही दुनियाभर में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। हृदय से संबंधित रोगों, उनके परिणाम व उनकी रोकथाम के लिए लोगों को सजग करना ही विश्व हृदय दिवस का मकसद है। विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरूआत सन 2000 में की गई थी। इसकी शुरूआत के समय यह तय किया गया था, कि हर साल सितंबर माह के अंतिम रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा, लेकिन 2014 में इसके लिए एक तारीख निर्धारित कर दी गई, जो 29 सितंबर थी। तभी से प्रतिवर्ष 29 सितंबर के दिन विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस साल भी विश्व हृदय दिवस पर दिल के रोगों पर नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस बात पर जोर दिया जाएगा कि सावधानी बरतने पर एक स्वस्थ हृदय का वातावरण किस प्रकार से बनाया जा सकता है। किस तरह एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर हृदय से संबंधित रोगों पर रोक लगाई जा सकती है।

वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य कारणों के चलते हृदय की समस्याएं तेजी से बड़ी हैं। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है। कई मामले में हृदय रोग मौत की एक अहम वजह बन चुका है, जिस पर नियंत्रण के लिए जागरूकता आवश्यक है। एक सर्वे के मुताबिक, पूरी दुनिया में दिल का दौरा पडऩे से हर साल 1 करोड़ से भी अधिक लोगों की मौत हो जाती है और इनमें से 50 प्रतिशत लोग तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।

इस संबंध में सीएमएचओ राजनांदगांव डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा, हृदय से जुड़ी समस्याओं पर समय रहते काबू करना आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि हृदय के प्रति कुछ सावधानियां अपनाई जाएं और उनका सख्ती से पालन किया जाए। अधिकांश मामलों में हृदय रोग का प्रमुख कारण तनाव ही होता है और मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती हैं। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना व सावधानी रखना जरूरी है। विश्व हृदय दिवसए हृदय की सुरक्षा का संकल्प लेने के लिए अच्छा अवसर है।
…तो यकीन मानिए, दिल खुश हो जाएगा
0 प्रतिदिन व्यायाम के लिए भी समय निकालें।
0 सुबह और शाम के समय पैदल चलें या सैर पर जाएं।
0 भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम कर लें, अधिक मात्रा में यह हानिकारक होते हैं।
0 ताजे फल और सब्जियों को भी प्रमुख आहार में शामिल करें।
0 तनावमुक्त जीवन जिएं। तनाव अधिक होने पर योगा व ध्यान भी इसे नियंत्रित करते हैं।
0 धूम्रपान का सेवन बिल्कुल न करेंए यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।
0 स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031