रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। 1 साल कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है, आए दिन हत्या, लूट, डकैती, गैंगवॉर, गोलीबारी, चाकूबाजी, नशाखोरी अवैध कारोबार के खबरों की बाढ़ आ गयी है। कलेक्टर, एसपी कार्यालय तक जलाए जा रहे हैं। भयमुक्त वातावरण देने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। जनता का आक्रोश चरम पर है, भीड़ अधिकारियों को दौड़ने लगी। मोदी की गारंटी हुई फेल, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा था, उल्टे विद्या मितान, अतिथि शिक्षक, संविदा कर्मचारी नौकरी से निकाले जा रहे हैं। एक लाख पदों पर नियमित सरकारी भर्ती का वादा जुमला निकला।
 
दीपक बैज ने कहा कि  शिक्षकों के 33000 पदों पर सीधी भर्ती को बाधित कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता का वादा झूठा, इंस्पेक्टर भर्ती में बिना अंक सूची जारी किए भर्ती सूची जारी, पीएससी परीक्षा में इंटरव्यू में दिए गए अंकों को लेकर सवाल।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी कहीं पर नहीं हो रही। अधिकतम खरीदी 20 क्विंटल 40 किलो, फर्जी अनावरी रिपोर्ट जारी कर किसानों से ठगी की जा रही है। टोकन, बारदाना से लेकर तौलाई में गड़बड़ की शिकायत पूरे प्रदेश में है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान किसी को नहीं मिल रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में धान खरीदी का नगद भुगतान केंद्र खोलने का वादा भी जुमला निकला। पिछले खरीफ़ सीजन के राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त हड़प लिए। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बंद कर दिया गया। शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना दुर्भावना पूर्वक बंद कर दिया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031