रायपुर। राजधानी के नए एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और एसपी कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान रायपुर के पूर्व एसएसपी संतोष सिंह ने डॉ. लाल उमेंद सिंह का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह का रायपुर से पुराना नाता है। वे इससे पहले राजधानी में दो बार एडिशनल एसपी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पहली बार वे जनवरी 2007 से मार्च 2009 तक रायपुर में पदस्थ रहे। इसके बाद अप्रैल 2010 से सितंबर 2013 तक उन्होंने रायपुर में एडिशनल एसपी के रूप में काम किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में एसपी उमेंद सिंह ने क्राइम कंट्रोल को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि समय के साथ अपराध के तरीकों में भी बदलाव आया है, इसके हिसाब से पुलिसिंग होगी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गुंडागर्दी करने वाले आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशा और चाकूबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साइबर क्राइम को भी बड़ी चुनौती माना है। साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक होने की अपील की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031