शनिवार सुबह जेल से निकलकर अल्लू अर्जुन अपने घर आकर आ गए हैं। उन्होंने मौजूदा मामले पर माफी भी मांगी है। अल्लू अर्जुन को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी बयान आया है। क्या बोली हैं कंंगना रनौत, अल्लू अर्जुन और इस पूरे मामले पर? जानिए।

बोली यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है
कंगना रनौत फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत और अल्लू अर्जुन की इस मामले में गिरफ्तारी पर बात की। एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में वह कहती हैं, ‘ यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। मैं अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करती हूं। लेकिन उन्हें भी एक उदाहरण पेश करना चाहिए।’

सबकी जवाबदेही बनती है
कंगना रनौत आगे कहती हैं, ‘अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई है, लेकिन हम हाई प्रोफाइल लोग हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें कोई नतीजे नहीं भुगतने चाहिए। लोगों की जान बहुत कीमती है। चाहे भीड़ से भरा थिएटर हो या फिर सिगरेट के एड हों, मुझे लगता है कि वे (पुष्पा 2 की टीम) उस प्रोग्राम में मौजूद थे, ऐसे में सबकी ही जवाबदेही बननी चाहिए।’

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031