रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की नवगठित टीम के सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस टीम में अनुभव व युवा ऊर्जा का समन्वय है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह नई टीम साथ मिलकर पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेशवासियों के हित में पूरी हिम्मत के साथ कार्य करेगी।






















