हल्द्वानी: उत्तराखंड की नैनीताल जिले की चोरगलिया पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप में रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कत्याल के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अली मूलत: बरेली, उत्तर प्रदेश के ग्राम बसेंगा, तहसील रतना, थाना नवाबगंज का रहने वाला है। वह वर्तमान में वार्ड नंबर-8, गौजाजाली, बनभूलपुरा में रहता है। 

आरोप है कि वह लगभग दो माह से एक हिंदू महिला का पीछा कर रहा था। 11 जुलाई को भी उसने कथित रूप से महिला का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ के साथ ही अभद्रता की। यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

चोरगलिया थाना प्रभारी तारा सिंह राणा के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (bns) की धारा 74, 78, 126(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031