रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने सभी छत्तीसगढ़ एवं भारतवासियों को सतनाम पंथ के प्रमुख पूज्यनीय गुरु घासीदास बाबा जी के अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री सिंह ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास अवतारी पुरुष थे, जिन्होंने मनखे मनखे एक समान का महामंत्र दिया, जिसका अर्थ सभी मनुष्य एक समान हैं ईश्वर की नजर में, अवतारी पुरुष बाबा जी ने सतनाम पंथ को सद्भावना, संतोष, सत्य, अहिंसा, समानता का पाठ पढ़ाया और समाज के उत्थान का सदैव चिंतन किया, तथा आज सतनामी समाज भारत के मुख्यधारा में मिलकर राष्ट्र के कोने कोने में तथा विदेशों में समाज का नाम रोशन कर रहे हैं, जिसके साथ ही बाबा जी की ख्याति भी देश विदेश में फैल रही है, पुण्य भारत भूमि के छत्तीसगढ़ प्रांत मे जन्मे गुरु घासीदास बाबा जी पर हम सबको गर्व है तथा हम सब के लिए पूज्यनीय है ये संदेश भी श्री सिंह ने बाबा जी की जयंती के शुभ अवसर पर दिया हैञ

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031