महासमुंद । महासमुंद तहसील में एसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुये तहसील कार्यालय में पदस्थ रिश्वतखोर बाबू को पकड़ा है। आरोपी बाबू ने निलंबित कोटवार से बहाली करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के एवज में 50 हजार की मांग की थी। साथ ही कोटवार से एक बकरा भी मांगा था। एसीबी ने शिकायत की जांच कार्रवाई करते हुये बाबू को मंगलवार को रंगे हाथ तहसील कार्यालय से गिरफ्तार किया है। कानूनगो शाखा में पदस्थ बाबू का नाम माईकल पीटर है।

दरअसल, महासमुंद तहसील कार्यालय पिथौरा का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार प्रार्थी राजू चौहान, ग्राम आरबी चीफ मेन, तहसील पिथौरा, जिला-महासमुंद द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि वह ग्राम आरबी चीफ मेन में कोटवार के पद पर पदस्थ है।

50,000 रूपये की रिश्वत व एक बकरे की मांग
कुछ दिन पहले उनका निलंबन हुआ था। निलंबन से बहाली हेतु आवेदन प्रस्तुत करने पर कानूनगो शाखा के माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2 द्वारा 50,000 रूपये रिश्वत एवं एक बकरे की भी मांग की गई है।

25,000 लेते रंगे हाथ पकड़ाया
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। सत्यापन पश्चात आज 17 दिसम्बर को ट्रेप आयोजित कर आरोपी माईकल पीटर, सहायक ग्रेड-2, कानूनगो शाखा को रिश्वती रकम की पहली किश्त 25,000 रू. लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031