बेंगलुरु के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक सीईओ के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. एक भारी कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी लग्जरी वोल्वो कार पर पलट गया. कार में सवार सभी 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा बेंगलुरु के नेलमंगला में हुआ. हादसे में मृत परिवार के लोग अपनी लग्जरी कार से विजयपुरा जा रहे थे. इस हादसे में परिवार के 2 बच्चे भी मारे गए हैं.

बेंगलुरु में हुए इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आ गया है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक ट्रक की कहीं जोरदार टक्कर होती है और फिर इसके बाद वह एक कार पर पलट जाता है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर का कहना है कि ट्रक के आगे एक कार थी. टक्कर से बचने के लिए उसने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया, जिसके कारण दुर्घटना हुई. पुलिस के मुताबिक डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर झारखंड का रहने वाला है, जिसका नाम आरिफ है. हादसे में वह भी घायल हुआ है. ट्रक ड्राइवर आरिफ का दावा है कि वह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा ट्रक चला रहा था. तभी उसके आगे चल रही कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए. उन्हें बचाने के चक्कर में ही उससे ट्रक का नियंत्रण हट गया. उसने बताया,’कार को बचाने के लिए मैंने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया. लेकिन फिर मैंने एक और कार देखी और स्टीयरिंग को फिर से बाईं ओर मोड़ दिया. इस वजह से स्टील से भरा कंटेनर गिर गया.’
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को इस बात का पता नहीं था कि एक लग्जरी कार उसके ट्रक के नीचे कुचल गई है और इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031