What's Hot

महाराष्ट्र के मुंबई के एक कोर्ट रूम से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां सुनवाई के दौरान कोर्ट में फाइलों के ढेर में एक सांप पाया गया. जिससे कोर्ट रूम में अफरा तफरी मच गई. वहीं, इसके चलते कुछ देर के लिए कार्रवाही भी बाधित रही और जज भी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए. पूरा मामला मंगलवार का बताया जा रहा है.
मुलुंड में मजिस्ट्रेट कोर्ट के रूम नंबर 27 में दोपहर तक सामान्य कामकाज चल रहा था. इसी बीच एक पुलिसकर्मी फाइलों को सुनवाई के दौरान खंगालने लगा. तभी उसने फाइल में 2 फुट लंबा सांप देखा. जिसके बाद उसने फाइल फेंक दिया. इससे अफरा तफरी मच गई.
कोर्ट रूम में मौजूद एक वकील ने बताया कि इस घटना से कोर्ट रूम में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, जिसके कारण जज को कार्यवाही को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. मौके पर सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया और उन्होंने पुरानी फाइलों से भरे कोर्ट रूम और दीवारों व फर्श के छेंद में छानबीन की. लेकिन सांप नहीं मिला. वकील के अनुसार सांप कमरे के किसी छेंद में गया. वहीं, एक घंटे बाद अदालत की कार्यवाही फिर से शुरू हुई. वकील ने बताया कि कोर्ट वनस्पति क्षेत्र से घिरा हुआ है. इससे एक दिन पहले कोर्ट रूम की खिड़की पर एक सांप देखा गया था.वहीं, इससे भी दो महीने पहले जज के चैंबर में भी एक सांप देखा गया था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31