बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने दूध के रेट में 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। कैबिनेट ने बुधवार को दूध के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी। नए रेट एक नवंबर से लागू होंगे। कर्नाटक के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद 8 में से सात रुपये सीधे डेरी किसानों के खाते में जाएंगे। एक रुपये कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के खाते में जाएगा। नंदिनी का संचालन कर्नाटक कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (KMF) द्वारा किया जाता है।

नंदिनी दूध की नई कीमत

कैबिनेट मंजूरी के बाद कर्नाटक मिल्क फेडरेशन का दूध नंदिनी का दूध महंगा हो गया है। नंदिनी का टोन्ड मिल्क अब 46 के बजाय 54 रुपये में मिलेगा। फुल क्रीम और काऊ मिल्क के रेट में इसी अनुपात में 8 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि किसान संगठनों ने सरकार से 10 रुपये प्रति लीटर रेट बढ़ाने की मांग की थी। किसानों ने सरकार को बताया था कि चारे और पशुपालन के खर्च बढ़ने के कारण उन्हें नुकसान हो रहा है।

18 महीने बाद फिर बढ़ाेतरी

कर्नाटक में नंदिनी दूध सर्वाधिक लोकप्रिय है। यह राज्य का सबसे बड़ा दुग्ध ब्रांड है। सरकार की तरफ से की गई बढ़ोतरी के बाद नीले पैकेट वाले टोंड दूध की कीमत 46 से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। नंदिनी ब्रांड दूध के अलावा दही, घी, आइसक्रीम, चॉकलेट, मैसूर पाक और अन्य डेयरी उत्पाद भी बेचता है। पिछले बाद सरकार ने नंदिनी दूध की कीमतों में मार्च-अप्रैल 2025 में बढ़ोतरी की थी। तब 4 रुपये प्रति लीटर कीमत बढ़ाई गई थी। इससे पहले जून, 2024 और उससे पहले जुलाई 2023 में बढ़ोतरी की गई थी।

कर्नाटक में नंदिनी दूध के मुख्य प्रकार वैरिएंट

कर्नाटक कॉपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड द्वारा ‘नंदिनी’ ब्रांड के तहत अलग-अलग फैट और पोषण मात्रा के आधार पर कई प्रकार के दूध बेचे जाते हैं। इनमें नंदिनी पाश्चुरीकृत टोंड दूध, नंदिनी होमोजिनाइज्ड गाय का शुद्ध दूध, नंदिनी शुभम / स्टैंडर्डाइज्ड दूध, नंदिनी समृद्धि फुल क्रीम दूध, नंदिनी डबल टोंड दूध, नंदिनी स्लिम स्किम्ड दूध, नंदिनी गुड लाइफ और नंदिनी भैंस का दूध प्रमुख वैरिएंट हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031