कैसा हो अगर आपकी स्किन का रंग साफ हो जाए और चेहरे पर कमाल का निखार आ जाए। जाहिर सी बात है कि आप खुशी से झूम उठेंगी। अधिकतर महिलाएं व लड़कियां ग्लोइंग स्किन पाने के लिए तरह-तरह के केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। जिसकी वजह से एलर्जी, स्किन के ड्राई होने और पिंपल बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको आज एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना देगा। इस नुस्खे में इस्तेमाल की गई चीजें हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही यह चीजें आपके किचन में मिल जाएंगी। तो आइए जानते हैं इन तीन चीजों के बारे में और इनसे फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में बता दें कि हमारे किचन में कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन आज हम आपको किचन में मौजूद उन 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका मिश्रण फेस पर अप्लाई करने से आपका चेहरा बेदाग निखार लाने का काम करेगा।

फेस पैक सामग्री

दूध- 1/2 कप

चावल का आटा- 1 चम्मच

एलोवेरा- 1 चम्मच

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले एक छोटे से पैन में दूध और चावल के आटे को अच्छे से पका लें।

फिर जब तक यह गाढ़ा पेस्ट न हो जाए, तब तक इसको पकाएं।

जब चावल का आटा और दूध अच्छे से पक जाए तो इसको एक कटोरी में निकाल लें।

अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालें और इसको अच्छे से मिक्स कर लें।

फिर इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।

सूखने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरो धो लें और आप पाएंगे कि चेहरे की सारी गंदगी साफ हो गई और आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031