कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे सड़क पर ट्रक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे दोनो वाहनों में आग लग गई. ट्रक कार के ऊपर पलट गई. वहीं नीचे फंसी कार में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. राहगिरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची बांगो पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. वहीं इस हादसे की चपेट में कौन आए, इसका भी पता भी पता लगाया जा रहा है. पूरी घटना कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव का है.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















