केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक ने एक अजब फरमान जारी कर पैर छूने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है. इसको लेकर उन्होंने अपने ऑफिस में दो नोटिस चस्पा कर दिया है. एक नोटिस में लिखा है कि पैर पड़ना सख्त मना है. जबकि दूसरे पर्चे में लिखा है कि जिसने पैर छुए उसके काम की सुनवाई नहीं की जाएगी. इस पर्चे को देख कर लोग अचंभित हैं.
जनप्रतिनिधि अक्सर अपने साथ लंबी-लंबी गाड़ियों और समर्थकों की भारी भीड़ के साथ अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचते हैं. और इस दौरान कई समर्थक उनके पैर छूकर नजर आते हैं. जिस पर जनप्रतिनिधि कई तरह की प्रतिक्रिया देते रहते हैं.
इसके इतर टीकमगढ़ के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने समर्थकों द्वारा पैर हुए जाने के मामले पर नाराजगी जताई है और पैर छूने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी है. इसको लेकर उन्होंने अपने घर की दीवार पर एक नोटिस भी चस्पा कर दिया है.
वीरेंद्र खटीक ने रविवार को अजब फरमान जारी कर उसे अपने ऑफिस और चस्पा करा दिया है. जिसमें लिखा है कि पैर पड़ना सख्त मना है. जबकि दूसरे पर्चे में लिखा है, जिसने पैर छुए उसके काम की सुनवाई नहीं की जाएगी. इस पर्चे को देख कर लोग अचंभित हैं.
वीरेंद्र कुमार एक सहज और सरल प्रवृत्ति के जनप्रतिनिधि हैं जो लोगों के पैर छूने से परहेज करते हैं. उन्हें अक्सर टीकमगढ़ प्रवास के दौरान सुबह से ही अपने निज निवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल घूमते हुए देखा जाता है.
डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक 1996 में पहली बार सागर लोकसभा सीट से सांसद बने थे. इसके बाद साल 2009 में टीकमगढ़ लोकसभा सीट आरक्षित अस्तित्व में आने के बाद वह टीकमगढ़ से चुनाव लड़े और जीते. इसके बाद वह 2014, 2019 और 2024 में इसी सीट से लोकसभा पहुंचे हैं.
आपको बता दें कि 2017 में क्षेत्रीय सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार को केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया था और फिर उन्हें दूसरी बार 2019 चुनाव जीतने के बाद दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया. अब फिर उन्हें तीसरी बार की लोकसभा में भी प्राथमिकता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दायित्व सौंपा गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031