रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान डाॅ. सिंह को नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। डाॅ. सिंह ने नगर निगम के विभिन्न कार्याें की समीक्षा की। डाॅ. सिंह ने निराश्रित पेंशन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजधानी की ट्रैफिक समस्याओं को दूर करने के लिए जोनों के अलावा मुख्यालय के अधिकारियों को भी निराकरण करने के निर्देश दिए। जहां पर भी ट्रैफिक की समस्या दिखाई दें, उन स्थानों को बेहतर करने का प्रयास किया जाएं, जिससे ट्रैफिक सुगम हो। डाॅ. सिंह ने कहा कि शहर की साफ-सफाई बेहतर की जाएं। गार्डनों को भी स्वच्छ रखा जाएं। गार्डनों में लगे ओपन-जिम का रख-रखाव भी बेहतर किया जाएं। सड़कों के मरम्मत का कार्य भी समय-समय पर की जाएं। पब्लिक टाॅयलेट की साफ-सफाई भी समय-समय पर की जाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं आमजनों को नहीं होनी चाहिए। उनके प्रकरणों को त्वरित निराकृत किया जाएं।

डाॅ. सिंह ने कहा कि गरीबी रेखा में शामिल बुजुर्गाें की सूची जोन स्तर पर तैयार की जाएं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बुजुर्गाें को समय-सीमा के भीतर फाॅर्म भराया जाएं और उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल,  राजेंद्र गुप्ता, विनोद पांडे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930