छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने एक साल से ज्यादा हो गया है। ऐसे में साय मंत्रिमंडल का विस्तार 12 जनवरी को हो सकता है। जिसमें 2 से 3 मंत्री शपथ लेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा फार्मूला छत्तीसगढ़ में भी लागू हो सकता है। मंत्री मंडल के विस्तार पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बहुत जल्दी होगा, थोड़ा इंतजार करिए।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन गुरुवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसके साथ ही वे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
इस दिन हो सकता है साय कैबिनेट का विस्तार, 2 से 3 मंत्री लेंगे शपथ
Previous Articleकलेक्टर ने नगर निगम रायपुर में प्रशासक का किया पदभार ग्रहण
Related Posts
Add A Comment



















