गुजरात के सूरत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां फॉरेस्ट अधिकारी सोनल सोलंकी ने अपने पति आरटीओ इंस्पेक्टर निकुंज गोस्वामी को एक अन्य महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा. यह घटना उमरा थाना क्षेत्र की केशव नगर सोसाइटी में हुई. पुलिस के साथ मौके पर पहुंची सोनल ने निकुंज का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोनल ने बताया कि उनके पति का पिछले एक साल से समाज की ही एक अन्य विवाहित महिला दीपिका गोस्वामी के साथ अवैध संबंध है. वह अपने पति को कई बार समझाने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. सोनल ने आरोप लगाया कि निकुंज ने उन्हें और उनके चार साल के बेटे को घर से निकाल दिया था.
घटना के दौरान जब सोनल वीडियो बना रही थीं, तो निकुंज ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में लिया. सोनल ने बताया कि उनके ससुराल वाले भी उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं. यहां तक कि उनके ससुर ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे और उन पर दबाव बनाया कि वह किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज न करें.
सोनल ने पुलिस से अपील की है कि उनके पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और इस मामले में अब वह एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाएंगी. इस घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031