नई दिल्ली। हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर लोग सड़कों पर भी हंगामा कर रहे हैं। पीडि़ता के गांव को पुलिस ने सील कर दिया और नेताओं व मीडिया की एंट्री पर भी रोक लगा दी है। सियासी घमासान के बीच विपक्ष की आलोचना झेल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब इस मामले को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि माता-बहनों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। इस मामले में दोषियों को ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता और बहन की सुरक्षा विकास करने हम संकल्पबद्ध और हमारा यही संकल्प और यही वचन है।
दोषियों को मिलेगी ऐसी सजा जो भविष्य के लिए बनेगी मिसाल, सियासी घमासान के बीच बोले सीएम योगी
Related Posts
Add A Comment


















