पूरे छत्तीसगढ़ में खास छेरछेरा त्योहार की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इसकी धूम देखने को मिली. सोमवार को छोटे बच्चे के साथ पूर्व पार्षद व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस महासमुंद विजय साव आज वार्ड न.28 मौहारी भाठा में हर साल की तरह इस साल भी वार्ड के तमाम घरों में जाकर फसल मांगते नजर आए. इस अवसर पर विजय साव ने कहा बदले हुए प्रदेश में भले ही किसान समर्थन मूल्य में एक मुश्त राशि नही मिल रहा हैं और न राजीव गांधी किस न्याय योजना की चौथी किस्त नहीं मिल पा रहा है, लेकिन यह तीज त्योहार आज भी परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं.छेरछेरा पुन्नी के दिन प्रदेश की महिलाएं सुबह से ही अपने घर में रखें कोठी के धान को निकाल कर टोकरी में रख लेती हैं. जब कोई टोली छेरछेरा पुन्नी मांगने आते हैं, तो उन्हें सुपा में रखकर एक-एक मुट्ठी अन्य दान करते हैं. शहरों में यह परंपरा विलुप्त होने लगी है, लेकिन विजय साव के वार्ड में आज भी यह जीवित है. इस अवसर पर हितेश दुबे नंदू पटेल कपिल यादव,यश पटेल, प्रदीप देवगन, शंकर यादव, पूरण चंद्राकर, नेमीचंद निषाद,गंगू ध्रुव, गोपाल चंद्राकर, सोनू यादव,रोशन चंद्राकर, बेनूराम साहू, कृष्णकांत,चौहान,रूपेश पटेल, भागवत वर्मा, मनोज वर्मा, गोविंद साहू, ललित यादव, राहुल यादव उपस्थित थे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031