हजारीबाग में एसीबी ने पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड में हड़कंप मच गया है.
हजारीबाग. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए केरेडारी के कराली और पाताल पंचायत के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से प्रखंड और पंचायत स्तर पर हड़कंप मच गया है.
रिश्वत मांगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. हालांकि, रिश्वत किस काम के बदले मांगी गयी थी, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम पंचायत सेवक से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.



















