सुंदरगढ़। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। फैक्ट्री के कोल हॉपर के गिरने से कई श्रमिकों के मौत होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक 4 शव बाहर निकाले गए हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर 6 एम्बुलेंस और 6 अग्निशमन विभाग की गाड़ी है। तीन क्रेन भी मौके पर पहुंची है।
यह हादसा उस समय हुआ जब करीब 12 से ज्यादा मजदूर कोल हॉपर के नीचे काम कर रहे थे। कोल हॉपर गिरने से मजदूर दब गए। फंसे हुए लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अचानक कोल हॉपर गिर गया और काम कर रहे सभी श्रमिक कोयले के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही बचाव दल जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा और फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद कर रही है।
BIG BREAKING सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा… कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
Previous Articleभीषण सड़क हादसा… ट्रक ने कार को मारी टक्कर… 9 लोगों की मौत
Next Article सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक शख्स हिरासत में…
Related Posts
Add A Comment



















