छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में एक चरण में चुनाव होगा। इसके लिए 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके अलावा 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की गई है। मार्च में बोर्ड परीक्षा से पहले चुनाव संपन्न होंगे।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आगामी चुनाव से सम्बंधित जानकारी दी। निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा। निगम चुनाव के लिए नामांकन 22 जनवरी से प्रारंभ होगा। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है व जांच 29 जनवरी को होगी। 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 11 फरवरी को तथा मतगणना 15 फरवरी को होगी।

इसी प्रकार 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव कराये जायेंगे। पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होगा। नामांकन 27 जनवरी से शुरू होगा। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है, जांच 4 फरवरी को होगी और 6 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को, दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी तथा तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी हो संपन्न होगा। इसी प्रकार मतगणना 18 21 व 24 फरवरी को होगी।

नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से संपन्न कराया जाएगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा। नगर पालिकाओं में 44 लाख 74 हजार 269 कुल मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 22 लाख 525 और महिला मतदाता 22 लाख 73 हजार 232 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 512 है। वहीं चुनाव के लिए कुल 5 हजार 970 और उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 1 हजार 531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनेंगे। 1 लाख से अधिक मतदान कर्मी सम्पन्न कराएँगे
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत और 2 हजार 973 जनपद पंचायत सदस्य हैं। जबकि 11 हजार 672 ग्राम पंचायत सरपंच 1 लाख 60 हजार 180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा। वहीं 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 कुल मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 78 लाख 20 हजार 202 और महिला मतदाता 79 लाख 92 हजार 184 हैं। इसके अलावा अन्य मतदाता 194 हैं। आगमी चुनाव में 1 लाख से अधिक मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएँगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031