महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार, 22 जनवरी को लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया. ट्रेन में आग की अफवाह फैली, चेन खींची गई और यात्री परेशान होकर अचानक ट्रेन से उतरने लगे. ऐसे में बगल के ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कई मुसाफिरों को रौंद दिया. घटना में 13 लोगों की जान चली गई. अब इस मामले से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है. हादसे के वक्त ट्रेन पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह एक चाय वाले ने फैलाई थी. हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि एक चाय वाले ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई है. इसके बाद ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उस चायवाले ने खुद ही चेन खींच दी. जब ट्रेन धीमी होने लगी तो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे. चश्मदीद ने आगे बताया, “कुछ लोग उस ट्रैक पर कूद गए, जहां से बंगलौर एक्सप्रेस गुजर रही थी और वे कुचलकर मर गए. सैकड़ों लोग दूसरी तरफ कूद गए, जहां ट्रैक नहीं था. अगर वे इस तरफ कूदते तो और भी ज्यादा लोग मारे जाते.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31