रायपुर। रायपुर नगर निगम में आगामी होने वाले रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए महापौर पद हेतु तेजतर्रार भाजपा नेत्री मीनल छगन चौबे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। आपको बता दे कि मीनल चौबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष है। जनता की समस्याओं को अपने तेजतर्रार आवाज से निगम तक पहुंचाने वाली मीनल छगन चौबे लोगों की आवाज बन चुकी है। आमजनता ऐसे ही किसी तेजतर्रार महिला को महापौर के रुप में देखना पसंद करेंगे ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर नगर निगम महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के बाद महिला सामान्य घोषित होते ही अब महापौर के दावेदारों के नाम सामने आने लगे है। इनमें भाजपा से प्रमुखता से मीनल चौबे का नाम सामने आ रहा है। पार्टी के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी से निरंतर कर्मशील रही इस महिला नेत्री को निश्चय ही पार्टी टिकट देकर महापौर हेतु प्रत्याशी बनाएगी ऐसी उम्मीद सभी जता रहे है। भाजपा से सबसे मजबूत दावेदार के रूप में निवृतमान नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे मीनल चौबे का नाम लिया जा रहा है। कई बार के पार्षद, जिला व प्रदेश महिला भाजपा मोर्चा में विभिन्न पदों पर कार्य करने के साथ शुरु से ही तेज तर्रार कार्यशैली व सभी गुटों से बेहतर तालमेल रखने के कारण मीनल चौबे के नाम पर आसानी से सहमति बन जाने की संभावना है। नगर निगम के कामकाज का अच्छा खासा अनुभव भी मीनल के पास है। कुछ माह पहले हुए दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में उसके वार्ड से सर्वाधिक लीड भी मिला था। मीनल चौबे स्कूली शिक्षा में दानी स्कूल से निर्वाचित अध्यक्ष एवं विज्ञान महाविद्यालय में प्रेसिडेंट के बाद लगातार तीन बार पार्षद , सभापति तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को बखुबी संचालन करने वाली तथा भारतीय जनता पार्टी के महिला युवा मोर्चा में विभिन्न पदों में रहने वाली श्रीमती मीनल छगन चौबे रायपुर महापौर के टिकिट के एकदम उपयुक्त प्रत्याशी साबित होंगी इनके नेतृत्व से रायपुर नगर एक नये आयाम तक पहुँचेगा!

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031