कवर्धा में एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे। घटना चौकी चिखली की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे जागीरदार बस क्रमांक सीजी 04 ई 1583 राजनांदगांव से घुमका जा रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे। इसी बीच कवर्धा के चिखली के ग्राम तिलई लकड़ी टाल के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने डायल 112 और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस और राहगीरों ने बस में फसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एम्बुलेस में घायल 20 यात्रियों को उपचार के लिए पेण्ड्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का उपचार जारी है और खतरे से बाहर बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पेड़ से टकरा गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031