मथुरा के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने दांतों से पत्नी के होंठ काट लिए. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे 16 टांके लगाने पड़े. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. महिला पुलिस को आपबीती नहीं बता सकी, इसलिए उसने पूरी घटना कागज पर लिखकर बताई. उसने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है.ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मगोर्रा के एसएचओ मोहित तोमर ने बताया कि नगला भुचन की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम जब वह घर पर काम कर रही थी, तभी उसका पति विष्णु घर आया और बिना किसी वजह के झगड़ा करने लगा. जब उसने उसे शांत होने के लिए कहा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया.
महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति ने अचानक उसके होंठ काट लिए, जिसके बाद वह लहूलुहान हो गई. जब घर पर मौजूद उसकी बहन बीच-बचाव करने आई तो पति ने उसे भी पीटा.
महिला ने पुलिस से यह भी कहा कि जब मैंने पति की हरकत के बारे में अपनी सास और देवर से शिकायत की तो उन्होंने पति से कुछ नहीं कहा, बल्कि मेरे साथ ही दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. घटना के बारे में पता चलने के बाद पीड़िता के पिता उसे पुलिस स्टेशन ले गए और उसके पति विष्णु, सास और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के होठों पर 16 टांके आए हैं. SHO मोहित तोमर ने कहा कि दंपति के बीच कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा हुआ था. घटना के बाद से तीनों आरोपी घर से गायब हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30