रायपुर।   नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज राजधानी रायपुर में लगभग सवा सौ करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन सार्वजनिक विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों को अक्टूबर के माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इन जनपायोगी और जनसुविधा के कार्यों का लोकापर्ण होना है। 

      नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने निरीक्षण के दौरान जन सेवा से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरी जिम्मेदारी के साथ त्वरित गति से पूरा करने में जुटे नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सराहना भी की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग, मठ पुरैना में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड, मालवीय रोड में जवाहर बाजार का जीर्णोद्धार, फाफाडीह में शहरी गरीब बच्चों के लिए सुसज्जित शहीद स्मारक स्कूल, पुलिस कोतवाली के पास  छह मंजिला पुलिस कार्यालय भवन और बूढ़ा तालाब सौन्दर्यीकरण सहित विभिन्न निर्माण कार्य रायपुर नगर निगम व स्मार्ट सिटी मिशन के द्वारा किया जा रहा है। 

         बूढ़ा तालाब के कायाकल्प की महत्वाकांक्षी परियोजना के निरीक्षण पर पहुँचे मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदूषण की मार से अपनी उपयोगिता खो रहे इस ऐतिहासिक तालाब को रायपुर स्मार्ट सिटी व नगर निगम रायपुर मिलकर ऐसा भव्य स्वरूप दे रहा है। शहर को पहचान देने वाले इस तालाब का जीवन पुनः संवरेगा और एक पर्यटन स्थल के रूप में शहरवासी अपने परिवार के साथ अपना समय यहां पर व्यतीत कर सकेंगे। इस दौरान महापौर श्री एजाज ढेबर ने जल शुद्धिकरण के लिए किए गए हाल के प्रयासों की चर्चा करते हुए बूढ़ा तालाब को नया कलेवर देने बोटिंग, पाथवे, आकर्षक फौव्वारे, बच्चों के लिए प्ले-जोन व सघन वृक्षारोपण के जरिए प्रकृति संरक्षण हेतु परियोजना के विभिन्न चरणों में की जाने वाली कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031