रायपुर । वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा राज्य भर में वनों में अवैध शिकार, लकड़ी की कटाई और अवैध परिवहन पर रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। इस तारतम्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरूण पाण्डेय ने बताया कि आज वन परिक्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत चीतल के शिकार में ग्राम झुमरबाड़ी गौरखेड़ा तथा सिरगिड़ी के पांच आरोपियों को वन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
चीतल के अवैध शिकार में पांच आरोपियों को जेल : टीम द्वारा आज मुख्य अरोपी के घर ली गई गहन तलाशी
Related Posts
Add A Comment


















