एक शख्स को पत्नी के रूप में एक ऐसी लड़की की तलाश है जो सोशल मीडिया की लती या आदी ना हो. एक शख्स ने ऐसी दुल्हन के लिए अखबार में विज्ञापन दिया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इससे पहले कई वैवाहिक विज्ञापनों की रिग्रेसिव होने के चलते आलोचना की गई है, लेकिन यह विज्ञापन अपने अनोखे मांग की वह से चर्चा में है. इस समय या इस उम्र में यह मांग इसलिए भी असामान्य है क्योंकि ज्यादातर लोग कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग जरूर करते हैं. इस विज्ञापन को पश्चिम बंगाल के 37 वर्षीय वकील ने अखबार में प्रकाशित करवाया है. इस विज्ञापन की तस्वीर को इस शनिवार को आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान द्वारा ट्विटर पर साझा कई गई. उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि मैच मेकिंग के मापदंड अब बदल रहे हैं.

विज्ञापन में एक भावी दुल्हन की तलाश में पश्चिम बंगाल के एक गांव कमरपुकुर का एक आदमी अपनी उम्र, व्यवसाय, घर का पता लिखने के बाद कहता है, दहेज की कोई डिमांड नहीं, सुंदर, लंबी, पतली दुल्हन चाहिए. दुल्हन को सोशल मीडिया का लती नहीं होना चाहिए. आईएएस नितिन सांगवान ने इसे साझा करते हुए लिखा, भावी दुल्हन / दूल्हे कृपया ध्यान दें, मैचमेकिंग मानदंड बदल रहे हैं. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस विज्ञापन को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आई हैं. सोशल मीडिया की दीवानी नहीं होने वाली दुल्हन की मांग ने कई लोगों को हैरत में डाल दिया है. भारत में शादी करने वाले उम्र में ज्यादातर लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विटर का उपयोग कर रहे हैं. कुछ ट्विटर यूजर्स ने कहा कि क्या यह विज्ञापन मजाक है? कुछ लोगों ने अपनी अवास्तविक मांग वाले भावी दूल्हे को शुभकामनाएं दीं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31