कहते हैं कि प्यार में पड़ा हुआ पुरुष अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुछ भी कर सकता है। इसका जीता-जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर प्रयागराज के महाकुंभ मेले में देखने को मिला। जहां एक पति अपनी पत्नी के मेकअप के लिए एक हाथ में आईना तो दूसरे हाथ में उसका मेकअप बैग पकड़े हुए नजर आया। ताकि उसकी पत्नी आराम से मेकअप कर सके। एक पति-पत्नी के बीच प्यार वह हर एक छोटी-छोटी चीजों में है, जिसे वे हर रोज निभाते हैं। यह वीडियो इसी बात को दर्शाता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महाकुंभ नहाने आए एक कपल नदी में डुबकी लगाने के बाद घाट के किनारे खड़ा है। पति तैयार हो चुका है, वहीं उसकी पत्नी तैयार हो रही है। वीडियो में पत्नी मेकअप करते हुए नजर आ रही है। वहीं, उसका पति उसकी मदद के लिए अपने एक हाथ में एक छोटा सा आईना लिए खड़ा है और दूसरे हाथ में पत्नी का मेकअप किट बैग। ताकी उसकी पत्नी आराम से सज-संवर सके। इतनी भीड़ में पति बिना किसी शर्म के बिल्कुल धैर्यपूर्वक अपनी पत्नी के मेकअप के लिए खड़ा है। हालांकि भारतीय पुरुष समाज में इस तरह की चीजें बहुत ही कम देखने को मिलती हैं। लेकिन इस वीडियो में जो कुछ भी दिखा उसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।
वीडिय पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार
फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोगों ने वीडियो पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटाया तो कुछ लोग इस पर तंज कसते हुए नजर आएं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- प्यार में पड़ा पुरुष ऐसा ही दिखता है। दूसरे ने लिखा- बहुत खुशनसीब है वह औरत जिसे ऐसा पति मिला है। तीसरे ने लिखा- ये आदमी पुरुष समाज पर एक और सामाजिक दायित्व बढ़ाने वाला है। तैयार रहें भाई लोग। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @saundarya_shukla नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा और 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031