वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने कहा की आस्था और पुण्य के पर्व महाकुंभ पर मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी अनुसार जो भगदड़ हुई है वो दुर्घटना है या साजिश ये तो राज्य सरकार के जांच का विषय है,क्युकी इतनी बड़ी आस्था के महापर्व को नाकाम करने का साजिश का प्रयास राष्ट्र विरोधियों द्वारा कोई नई बात नहीं,परंतु हम सब को समझना होगा की जितने भी पुण्य स्नान को हमारे राष्ट्र परिवार के सदस्य गए थे,सभी ईश्वर भक्त थे और ईश्वर के प्रति आस्था ले कर गए थे,ऐसे में चाहे वो दुर्घटना हो या साजिश ,येदी ईश्वर भक्त परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु हुई है तो उस परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए ,अन्यथा ये पाप होगा,क्या पता इस सहायता की किसी परिवार को कितनी आवश्यकता होगी।इससे इन परिवारों का कुछ तो दर्द कम होगा जिसके कमाऊ सदस्य दुर्घटना का शिकार हुए होंगे श्री सिंह ने आगे कहा की ईश्वर के प्रति यदि हमारे किसी कर्म से किसी की आस्था खंडित होगी तो पापी हम भी होंगे,इसलिए मैं राज्य सरकार से ये बिनती करता हूं की ये सुनिश्चित किया जाए की सभी ज्ञात,अज्ञात मृतकों के पीड़ित परिवार को आवश्यक पर्याप्त तात्कालिक रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ,यही अपील श्री सिंह ने की है,साथ ही आगामी पूर्णिमा स्नान में पुण्य स्नान करने वाले भक्तों से भी निवेदन है की शर्टकट न अपनाएं और बढ़ती भीड़ में एक जगह ज्यादा देर तक एकत्रित न रहें,बैरिकेड न फाने और सरकार के दिशा निर्देश का पालन करें,आने जाने से सही एंट्री और निकास का ही उपयोग करें,सुरक्षित रहे, लोगों को भी सुरक्षित रखें,संदेहियों की वीडियो रिकॉर्डिंग करें,ताकि पुण्य स्नान सफलता पूर्वक हो सके ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031