राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मेजबानी में लीजेंड 90 लीग टूर्नामेंट का आगाज 6 फरवरी को होने जा रहा है। इससे पहले स्टेडियम में खराब हो चुकी 6 हजार कुर्सियां को बदलकर नया लगाया गया है। अब अपर सीट के दर्शक आरामदायक नई कुर्सी में मैच का आनंद उठाएंगे। स्टेडियम में लंबे समय से कुर्सियां बदली नहीं गई थीं। लीग टूर्नामेंट से पहले व्यवस्था को बेहतर कर लिया गया है।

हरिभूमि ने मंगलवार को स्टेडियम का जायजा लिया। लीजेंड 90 लीग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेट के लिए पिच को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा लंबी घास को भी मशीन के जरिए काटा जा रहा। बता दें कि आज सुबह से सभी 6 टीमों के 60 से अधिक खिलाड़ी रायपुर पहुंचने लगेंगे। संभवतः छत्तीसगढ़ और दिल्ली की टीम शाम को अभ्यास करेगी। मैदान के चारों और लाइट सिस्टम लगाया जा रहा है। आईपीएल की तर्ज पर दर्शकों को ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी।

स्टेडियम में नहीं रहेगी खाने की सुविधा

मैच के दौरान इस बार दर्शकों के लिए खाने की सुविधा नहीं रहेगी। पानी लेकर साथ में लेकर आना होगा। लीजेंड 90 लीग में दर्शकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन के लिए टिकट खरीदी जा रही है। स्टेडियम में ऑफलाइन भी टिकट मिलेगी। आयोजक द्वारा व्यवस्था बनाई जा रही है। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक टिकट को स्कैन करवाकर सीधे स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।

शहर के होटल में रहेंगे खिलाड़ी

खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था शहर के भीतर की गई है। क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को रोमांचित करते नजर आएंगे। बता दें कि 6 से 17 फरवरी तक मैच रायपुर में खेला जाएगा। अधिकांश दिनों में डबल-हेडर मैच निर्धारित होने के कारण टूर्नामेंट क्वालीफायर की ओर बढ़ेगा और 17 फरवरी को ग्रैंड फिनाले में समाप्त होगा। डबल-हेडर मैच में पहला मैच शाम 4 बजे से रात 7 तक चलेगा, जिसके बाद दूसरा मैच रात 7 के बाद रात 10 तक चलेगा। एक मैच लगभग तीन घंटे का होगा। लीजेंड 90 लीग में 90 बॉल अर्थात 15 ओवर का मैच होगा। क्रिकेट का नया फार्मेट रायपुर में देखने को मिलेगा। 15 ओवर का मैच होने से यह क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित करेगा।

ऊपर और लोअर सीट की बुकिंग अधिक

लीग में सबसे सस्ती टिकट 100 रुपए है, तो वहीं अधिकतम कीमत 1000 रुपए है। ऊपर की ओर सीट 100 में मिलेगी, तो वहीं लोअर सीट 250 और सिल्वर 500 और गोल्ड 750 रुपए रखा गया है। 1000 रुपए प्लेटिनम टिकट तय किया गया है। स्टेडियम में ऊपर और लोअर सीट की बुकिंग अधिक बताई जा रही है। अधिक से अधिक दर्शक मैच देखने पहुंचे, इसलिए लीग मैच की टिकट को सस्ती रखी गई है। सभी टीम 6 मैच खेलेगी।

ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया की प्रस्तुति

लीग की ओपनिंग सेरेमनी भव्य रूप से स्टेडियम में होगी, जिसमें बॉलीवुड़ एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, साथ ही गायक विशाल मिश्रा, सोनू निगम, हार्डी सन्धु जैसे सितारे व छालीवुड के सितारे परफॉर्मेंस देंगे। आईपीएल की तर्ज पर लोगों को ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031