राजनांदगांव। दंडकारण्य के माड डिवीजन प्रेस युनिट के ईनामी कमांडर ने अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को मोहला, मानपुर- अम्बागढ़, चौकी एसपी के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया। नक्सली कमांडर और उसकी पत्नी पर 5- 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।

नक्सल दंपत्ति संगठन के विचारों से मोहभंग, निराशा और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण किया।
मिली जानकारी के अनुसार, आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में एसपी वायपी सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे माओवादी उन्मुलन अभियान के तहत और शासन की नई पुनर्वास व आत्मसर्पण नीति योजना से प्रभावित होकर दण्डकारण्य के माड डिविजन प्रेस युनिट के कमांडर पवन तुलावी उर्फ सोमलाल ने अपनी पत्नी पायके ओयाम के साथ आत्मसर्पण किया है।

समर्पित नक्सली पवन तुलावी मोहला- मानपुर जिले के मदनवाड़ा क्षेत्र के दोरदे गांव का रहने वाला है और एरिया कमेटी सदस्य माड़ डिविजन प्रेस यूनिट कमांडर के रूप में कार्यरत था।

पवन वर्ष 2008 में मदनवाड़ा-कोडेकुर्से एलओएस में भर्ती होने के बाद वर्ष 2009 से 2012 पल्लेमाड़ी एलओएस में कार्य किया।

वर्ष 2013 से 2019 तक में माड़ डिविजन के जनताना सरकार में शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए वर्ष 2016 में एसीएम के पद पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 2020 से समर्पण होने तक माड डिविजन प्रेस युनिट कमांडर के रूप में काम कर रहा था।

पत्नी प्लाटून नं. 16 की थी पीपीसीएम
वहीं उसकी पत्नी पायके ओयाम बीजापुर के ताडबलला की रहने वाली है और प्लाटून नं. 16 की पीपीसीएम रही। वर्ष 2011 में इंद्रावती एरिया में चेतना नाट्य मंच में कार्य किया। वर्ष 2012 में जनताना सरकार स्कूल ग्राम रेकावाही में पढ़ाई करेन के बाद वर्ष 2014 में केंद्रीय कमेटी और पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू उर्फ भूपति की सुरक्षा गार्ड की सदस्या के रूप में काम की। वर्ष 2018 में प्लाटून नं. 16 में ट्रांसफर किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031