हर कपल के लिए वैलेंटाइन डे बेहद ही खूबसूरत दिन माना जाता हैं। फरवरी महीने में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। वहीं 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। हर कपल वैलेंटाइन डे को अपने प्यार के साथ ऐसा पल बिताना चाहते हैं, जो उनके लिए यादगार बन जाए। क्योंकि यह ऐसा मौका है, जब वह अच्छे से अपने प्यार का इजहार कर पाते हैं। साथ ही अपने रिश्ते को खुशनुमा बना सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ जाकर कुछ प्यार भरे पल बिता सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खूबसूरत और रोमांटिक डेस्टिनेशन के बारे में…
मनाली एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऐसे में वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए इस जगह जा सकते हैं। ठंडी और बर्फीली जगह पर घूमना हर कपल को पसंद है। इसलिए आप वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर के साथ मनाली आ सकते हैं। यहां की ठंडी हवाएं और बर्फ आपके वैलेंटाइन डे को शानदार व यादगार बना सकता है।
पुडुचेरी

इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए पुडुचेरी जा सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ समुद्र की सैर करना चाहते हैं, तो यह डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट है। यहां पर आपको भारत और फ्रेंच दोनों कल्चर देखने को मिलेंगे। पुडुचेरी में आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वहीं यहां पर घूमने के लिए फरवरी का महीना बेस्ट माना जाता है। क्योंकि इस समय पुडुचेरी का मौसम सुहाना रहता है।

ताजमहल

जब भी हम प्यार की निशानी की बात करते हैं, तो ताजमहल का जिक्र जरूर करते हैं। आज के समय में लोग इस जगह को लवर पॉइंट के नाम से भी जानते हैं। अगर आप भी इतिहास की इस प्रेम कहानी की निशानी को देखना चाहते हैं, तो आपको भी अपने पार्टनर के साथ इस वैलेंटाइन डे यहां पर पहुंच सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर

वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने जा सकते हैं। कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। फरवरी के महीने में यहां पर जमकर बर्फबारी होती है। यहां पर आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर आप यहां पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031