महराजगंज. उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात से पहले ही नई नवेली दुल्हन फरार हो गई. इतना ही नहीं वह साथ में लाखों रुपये के जेवरात पर भी हाथ साफ कर गई. अब बेचारा दूल्हा पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है. फिलहाल, उसने एफआईआर दर्ज करा दी है. पुलिस दुल्हन की तलाश में जुट गई है.
दरअसल, पूरा मामला महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा का है. यहां के निवासी मनीष की शादी कोठीभार थाना क्षेत्र निवासी युवती से 7 फरवरी को हुई थी. 10 फरवरी को दुल्हन अपने ससुराल आई थी. घर में भीड़-भाड़ होने के कारण ननद ने दुल्हन के ही कमरे में अपने जेवर आदि रख दिए थे.
पीड़ित पति का कहना है कि उसने साढ़े 3 लाख के जेवर शादी में पत्नी को दिए थे. करीब ढाई लाख के जेवर उसकी बहन के थे. नई नवेली दुल्हन ये सब लेकर फरार हो गई है. पुलिस को दी गई तहरीर में पति ने लिखा है कि 11 फरवरी की रात लगभग आठ बजे सभी लोग घर व संबंधियों के खाने के इंतजाम में जुटे थे, तभी मौका पाकर दुल्हन ने कमरे में रखे सारे जेवर पार कर दिए.
रात भर दुल्हन की तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, ऐसे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. मायके वालों को भी उसके बारे में जानकारी नहीं है. पीड़ित पति ने दुल्हन के घर वालों पर भी घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है.
मामले में महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घुघली थाना क्षेत्र में एक गांव है रामपुर बल्डीहा, वहां के एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर बताया गया है कि उनकी शादी कोठीभार थाना क्षेत्र में हुई थी लेकिन शादी के बाद पत्नी ससुराल से जेवर आदि लेकर फरार हो गई है. फिलहाल, तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031