वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (अ .भा. मानवअधिकार समिति)छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायरना जेहादी हमले में वीर बलिदानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की ये बलिदान शहीद हुए सैनिक का ही नहीं है अपितु उनके परिवारों का भी है जिन्होंने अपने परिवार के सदस्य देश के ऊपर कुर्बान कर दिया। सैनिक चाहे वो हिंदू,मुस्लिम,सिख,ईसाई कोई भी हो,सेना में केवल पहले राष्ट्र धर्म को ही मानता है,और मिट्टी का कर्ज समय आने पर अपने प्राणों को न्योछावर कर उतारता है। जिनके बिना न ही तो मठ, मंदिर, मसजिद चर्च गुरुद्वारे सुरक्षित हैं न ही देश का कोई पार्टी का कार्यकर्ता ,या नागरिक। श्री सिंह ने ये भी कहा की इसलिए मठ मंदिर मसजिद चर्च गुरुद्वारे आदि सभी नागरिक इस राष्ट्र के ऐसे वीर सपूतों और उनके परिवार का सदा ही कर्जदार है,और इस कर्ज से मुक्त होने का एक ही मार्ग है की हम सब मठ,मंदिर, मसजिद चर्च गुरुद्वारे आदि से ऊपर अपने राष्ट्र को समझें । राष्ट्र है तो सब का अस्तित्व है ये हम सब को और हमारी तैयार होती पीढ़ी को समझाने की आवश्यकता है,साथ ही हमारे राष्ट्र को कोई शत्रु तोड़ नही सकता,मुगल काल और अंग्रेज काल से हर बार हमारे वीर पूर्वजों,वीरांगनाओं और जवानों ने ये सिद्ध किया है,इसलिए व्यर्थ के गद्दारों के भरोसे ये प्रयास शत्रु देश न करें, सर्जिकल स्ट्राइक,स्वतंत्रता संग्राम, आक्रमणकारियों के प्रतिकार का इतिहास हम सब गर्व से स्मरण करते हैं।जियो और जीने दो के मार्ग पर सब चलें,यही अपील श्री सिंह ने सभी से की है

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031