रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो जाएगा। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। इसके बाद, शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो चुके हैं।
मतदान के बाद से लगातार चल रहे कयासों के बीच अब यह स्पष्ट होने में कुछ ही घंटों का वक्त बचा है कि किस पार्टी और उम्मीदवार का दबदबा रहेगा। आज शाम तक यह तय हो जाएगा कि राज्य के 10 नगर निगमों में किसकी महापौर बनने वाली है। बात करें रायपुर नगर निगम की तो यहां बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जीत की ओर बढ़त बनाई है। मीनल चौबे 46404 वोटों से आगे चल रही है। तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे पीछे चल रही है।
बात करें रायपुर के वार्डों की तो यहां 70 वार्डें में 58 वार्डों पर भाजपा बढ़त बनाई हुई है। तो वहीं कांग्रेस 11 वार्डों पर लीड करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं एक वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहा है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स ने चुनाव लड़ा है। दुर्ग में सबसे कम केवल 2 मेयर प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की संख्या भी विभिन्न नगर निगमों में विभिन्न है। रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230 और दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
राज्य के प्रमुख नगर निगमों जैसे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर में मतगणना प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे के बीच मुकाबला है, वहीं दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू आमने-सामने हैं। इन परिणामों से यह तय होगा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में अगले कुछ सालों तक कौन सी पार्टी का दबदबा रहेगा। सभी की निगाहें इन चुनावों के परिणामों पर टिकी हुई हैं, जो छत्तीसगढ़ की आगामी राजनीतिक दिशा तय कर सकते हैं।
देखें नगर पालिकाओं के प्रमुख नतीजे:
अकलतरा नगर पालिका – अन्य आगे
अमलेश्वर नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
अहिवारा नगर पालिका – बीजेपी आगे
आरंग नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
कटघोरा नगर पालिका – बीजेपी आगे
कुम्हारी नगर पालिका – बीजेपी आगे
कवर्धा नगर पालिका – बीजेपी आगे
कांकेर नगर पालिका – बीजेपी आगे
किरंदुल नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
कोंडागांव नगर पालिका – कांग्रेस आगे
खरसिया नगर पालिका – बीजेपी विजयी
खैरागढ़ नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
गरियाबंद नगर पालिका – बीजेपी विजयी
गोबरानवापारा नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
चांपा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
जशपुर नगर पालिका – बीजेपी विजयी
जांजगीर नैला नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
जामुल नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
डोंगरगढ़ नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
तखतपुर नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
तिल्दा नेवरा नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
दंतेवाड़ा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
दल्लीराजहरा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
दीपका नगर पालिका – बीजेपी आगे
नारायणपुर नगर पालिका – बीजेपी आगे
पंडरिया नगर पालिका – बीजेपी विजयी
बैकुंठपुर नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
बड़ी बचेली नगर पालिका – बीजेपी विजयी
बेमेतरा नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
बलरामपुर नगर पालिका – बीजेपी आगे
बलौदाबाजार नगर पालिका – कांग्रेस विजयी
बांकी मोंगरा नगर पालिका – बीजेपी आगे
बागबाहरा नगर पालिका – कांग्रेस आगे
बालोद नगर पालिका – बीजेपी आगे
बीजापुर नगर पालिका – बीजेपी आगे
भाटापारा नगर पालिका – बीजेपी आगे
मुंगेली नगर पालिका – कांग्रेस आगे
मंदिर हसौद नगर पालिका – परिणाम अपडेट किया जा रहा है
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
महासमुंद नगर पालिका – कांग्रेस आगे
रतनपुर नगर पालिका – अन्य आगे
लोरमी नगर पालिका – बीजेपी आगे
शिवपुरचरचा नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
सक्ती नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
सुकमा नगर पालिका – बीजेपी विजयी
सूरजपुर नगर पालिका – कांग्रेस आगे
सरायपाली नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
सारंगढ़ नगर पालिका – परिणाम प्रतीक्षित
रामानुजगंज नगर पालिका – बीजेपी आगे

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031