मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के छोटे भाई अनिल देवगन ने कोरोना महामारी के बीच दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। साथ ही अजय देवगन ने इस बार की जानकारी देते हुए पोस्ट कर अपने भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अजय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इस दुखद समाचार को शेयर किया है। पोस्ट में एक्टर ने लिखा है,’कल रात अनिल देवगन यह दुनिया छोड़कर चले गये थे। उनकी असमय मौत से परिवार बेहद दुखी है। अजय ने लिखा कि अजय देवगन फिल्म्स और वो उनकी कमी शिद्दत से महसूस करेंगे। आत्मा के लिए प्रार्थना कीजिए। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से कोई व्यक्तिगत शोक सभा आयोजित नहीं की जाएगी। अनिल देवगन को राजू चाचा, ब्लैकमेल और हाल-ए-दिल जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। वह अजय देवगन-स्टारर सन ऑफ़ सरदार के भी रचनात्मक निर्देशक थे। अनिल ने अपने करियर की शुरुआत फूल और कांटे, जान, इतिहास और प्यार तो होना ही था जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में की थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031