खरोरा (रायपुर)। ग्राम पंचायत बेलदारसिवनी एक विशेष ग्राम पंचायत है जो अपनी विशेष खूबियो के कारण से अंचल में अपना विशेष स्थान रखता हैं। वर्तमान में यहाँ सरपंच चुनाव में गीता नारायण वर्मा एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं, अपनी चीर परिचित अंदाज से गीता नारायण वर्मा बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी, सरल सहज, शिक्षित हैं जिससे गीता नारायण वर्मा अपने गाँव बेलदार सिवनी में आम मतदाताओ के बीच जन-जन में लोकप्रिय होती जा रहीं है।


गीता नारायण वर्मा डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान सतत जारी रखी है, जिसे महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं का व्यापक जन समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है, जिससे गीता नारायण वर्मा अपनी जीत को पक्की मानकर चल रही है। आज सुबह 9 बजे से 12 बजे तक विशाल रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में जन समूह शामिल रहा। सरपंच बनते ही गीता नारायण वर्मा अपने ग्राम पंचायत को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाते हुए वहां की सभी मूलभूत समस्याएं बिजली, पानी, सड़क एवं जरूरतमंद लोगों को आवास, पेंशन सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का अपना वादा कर रही है।


ग्राम पंचायत बेलदारसिवनी का चहुंमुखी विकास ही प्राथमिकता होगी, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनता तक पहुंचाना तथा उसे तत्परता के साथ क्रियान्वित करना मेरी जवाबदारी होगी। राशन कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा जैसी गांव की कल्याणकारी योजना का लाभ तुरंत ही लोगों को उपलब्ध हो यह मैं सभी से वादा करती हूं।


आपको बता दें कि गीता नारायण वर्मा पूर्व में ग्राम पंचायत धनसुली की पांच वर्षों तक पंच रह चुकी है, इस वजह से उन्हें ग्राम सरकार का काफी लंबा अनुभव है। वे बताती है कि पंच कार्यकाल के दौरान वार्ड में कई विकास कार्य करवाये है, तथा वार्डवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया है। ठीक इसी प्रकार अब वे ग्राम पंचायत बेलदारसिवनी से सरपंच के रूप में ग्रामवासियों की सेवा करना चाहती है। यदि हम बात करें तो ग्राम पंचायत बेलदारसिवनी में कुल मतदाताओं की संख्या 2529 है, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 1306 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 1223 हैं।

गीता नारायण वर्मा की निकली विशाल रैली में प्रमुख रुप से विजय वर्मा, मेहतरु वर्मा, अजय वर्मा, अरविंद क्षत्रीय, महेन्द्र वर्मा, लेखराम वर्मा, रामसिंग वर्मा, ईश्वरी वर्मा, नकुल निर्मलकर, वेदराम वर्मा, कुमार विश्वकर्मा, पंकज वर्मा, युगल वर्मा, क्षितिज वर्मा, सोनू राव, शेरा वर्मा, अश्वनी बेल्दार, कृष्णकुमार वर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, सुनील वर्मा, जोहन बेल्दार, मधुकर वर्मा, पवन वर्मा, अश्वनी वर्मा, रविशंकर वर्मा, जैकी वर्मा, भगवती डांडेकर, अरविंद वर्मा, सत्तू वर्मा, नरेश बेल्दार शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930