मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है, जो जनता के हमारी सरकार पर विश्वास को दर्शाता है। यह जीत संगठन के नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक के परिश्रम का परिणाम है। अब हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और अटल विश्वास पत्र में किए गए वादों को पूरा करना है। इसमें महापौर एवं पार्षदों की भूमिका सबसे अहम होगी, क्योंकि वे सीधे जनता से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नगरीय निकायों के सभी महापौर और पार्षद अपने क्षेत्र में स्वच्छता, बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अपने क्षेत्र में घूमकर समस्याओं को जाने इससे प्रशासनिक कसावट आएगी और विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास पर दुर्ग एवं धमतरी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के विकास की बड़ी जिम्मेदारी सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कंधों पर है और उन्हें पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नगरीय निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत से प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार का संयोग बना है, जिससे विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इन चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जिसमें 10 में से 10 नगर निगम, 49 में से 35 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में से 81 पर जीत हासिल की।

इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव, धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामू रोहरा, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित अन्य निकायों के पार्षदगण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद प्रदेश भर से निर्वाचित महापौर और पार्षदों का जत्थों के रूप में मुलाकात करने का क्रम लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में शताधिक पार्षद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031