पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक के साथ टक्कर के बाद न्यू दीप कंपनी की बस रेलिंग तोड़ कर सेमनाले में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है और तीनों ही मुक्तसर जिले के रहने वाले हैं। प्रशासन के मुताबिक मृतकों में मुक्तसर की अध्यापिका सिमरन, मुक्तसर के गांव शेरे वाले के आत्मा राम और मुक्तसर के गांव चिबडावाली के पूर्व सरपंच बलराज सिंह शामिल है। इनमें से सिमरन फरीदकोट के केंद्रीय विद्यालय में कार्य करती थी जबकि आत्माराम फरीदकोट के बस स्टैंड पर एक निजी बस कंपनी का टिकट चेकर था। बाकी दो की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं हादसे में 40 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार समेत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव का कार्य शुरू किया।

सीएम मान ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सुबह फरीदकोट में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। इस कारण कई लोग घायल हो गए और कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मैंने प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद करने के लिए कहा है और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए परमात्मा के आगे प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30