लोरमी। फिल्मी स्टाइल में डकैती का दुस्साहस केवल राजधानी और बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रह गया है. गांव में भी बाकायदा पूरी प्लानिंग के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा घटना लोरमी ब्लॉक के मसना की है, जहां नकाबपोशों ने पूर्व प्रधान पाठक के घर से एक किलो चांदी, 10 तोला सोने के आभूषण सहित तीन लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए. घटना को लेकर पीड़ित पूर्व प्रधान पाठक द्वारिका दास वैष्णव ने बताया कि रात करीबन 8 बजे उनकी पत्नी और बच्चा की मौजूदगी में नकाबपोशों ने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही तीन नकाबपोश अंदर घुसते ही उनकी कनपटी पर बंदूक सटाकर घर में रखे सामान और नगदी रकम को निकालने कहा. डकैती के दौरान नकाबपोशों ने बुजुर्ग दंपती के हाथ बांध दिए थे. जानकारी के अनुसार, इस घटना को 6 लोगों ने अंजाम दिया. तीन लोग घर के बाहर मोटरसाइकिल को चालू कर घर के अंदर डकैती करने गए,वहीं तीन आरोपी बाहर निगरानी कर रहे थे. डकैती को अंजाम देने के बाद 6 आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने जो गहने और नगदी रकम घर में रखे थे, डकैत उसे भी लेकर फरार हो गए.डकैती की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि सूचना अनुसार, इस घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है. पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30