नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी परेशानी के चलते गुरुवार को सुबह 8:30 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की नियमित जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है और वह निगरानी में हैं।
Previous Articleशादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment



















