लोग की मृत्यु हो जाने के बाद परिजन उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाते हैं। ताकी इस बात का सबूत हो कि अब वह इंसान इस दुनिया में नहीं रहा। ये मृत्यु प्रमाण पत्र सरकारी दफ्तर या फिर अस्पताल द्वारा जारी किए जाते हैं। अगर कहीं अस्पताल नहीं है तो ऐसे में आवेदक ग्राम प्रधान, मा० सांसद या फिर मा० विधायक से भी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकता है। ऐसे ही जब एक ग्राम प्रधान ने किसी आवेदक का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया तो उन्होंने उस प्रमाण पत्र में कुछ ऐसा लिख डाला कि पढ़ने वालों का सिर चकरा गया।
मृत्यु प्रमाण पत्र पर प्रधान जी ने की सुनहरे भविष्य की कामना
दरअसल, प्रधान जी ने मृत्यु प्रमाण पत्र तो ठीक ही बनाया था लेकिन अंत में उन्होंने एक ऐसी लाइन लिखी जिससे ये प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। इस मृत्यु प्रमाण पत्र में प्रधान जी ने लिखा है- “प्रमाण किया जाता है कि लक्ष्मी शंकर पुत्र बजरंग निवास ग्राम- सिरवइया, पोस्ट- कंचनपुर, थाना- असोहा, जिला उन्नाव के मूल निवासी थे। इनकी मृत्यु दिनांक 22 जनवरी 2020 को हो गई थी। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।” इन पंक्तियों के नीचे ग्राम प्रधान ने अपना हस्ताक्षर भी किया है। हस्ताक्षर से मालूम पड़ता है कि ग्राम प्रधान का नाम बाबू लाल है।


प्रधान जी की बुद्धि को लोगों ने किया दंडवत प्रणाम
प्रमाण पत्र को देखने से यह ज्ञात होता है कि उन्नाव जिले के सिरवइया गांव के प्रधान ने इस मृत्यु प्रमाण पत्र को बनाया है और ऐसा दस्तावेज बनाया है कि प्रदान जी की चर्चा सोशल मीडिया पर छिड़ गई। लोग उनके इस बौद्धिक स्तर को देख खूब ठहाके लगा रहे हैं। किसी का कहना है कि भला मरने के बाद किसी का भविष्य ही कहां होता है जो प्रधान जी उसके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने प्रधान जी का मजाक उड़ाते हुए कहा- प्रधान जी का यमराज के साथ उठना बैठना होगा। जबकि कई लोगों का था कि इसिलिए हर एक इंसान के लिए पढ़ाई-लिखाई बहुत जरूरी होती है।
इस मृत्यु प्रमाण पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @talibwrite21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर प्रधान जी का खूब मजाक भी उड़ाया है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930